29 Mar 2024, 00:32:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US में भारतीय मूल की महिला को जलती कार में छोड़ भागा ड्राइवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 4:46PM | Updated Date: Oct 15 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने से भारतीय मूल की हरलीन ग्रेवाल नामक एक 25 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कार का ड्राइवर महिला को बचाने की जगह उसे मरने के लिए छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर की पहचान 23 वर्षीय सईद अहमद के रूप में हुई है।
 
न्यूयार्क डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुक्लायन-क्वींस एक्सप्रेसवे पर इंफिनिटी 35जी लग्जरी कार हादसे के बाद आग की चपेट में आ गई। लेकिन अहमद महिला को गाड़ी में अकेला छोड़ भाग निकला। दमकलकर्मियों ने हरलीन का जला हुआ शव बरामद किया।
 
आरोप है कि अहमद ने आग लगने के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी और अस्पताल भाग गया। आग में उसके हाथ और पैर झुलस गए हैं। उस पर लापरवाही और हत्या समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि अहमद ने शराब पी रखी थी। उसका लाइसेंस भी निलंबित पाया गया है। वह अवैध रूप से ड्राइविंग कर रहा था। वहीं अहमद के भाई वहीद ने दावा किया कि उसने हरलीन को बचाने का प्रयास किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »