24 Apr 2024, 05:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तूफान में फंसकर समुद्र में डूबा जहाज, 11 भारतीय लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 4:00PM | Updated Date: Oct 13 2017 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। फिलीपींस में शुक्रवार को मालवाहक जहाज के डूबने से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हो गए। जापान के तटरक्षक ने बताया कि इस क्षेत्र में तूफान आने की वजह से यह हादसा हुआ। संकट के संकेत के बाद 33,205 टन का एमराल्ड स्टार 26 भारतीयों के साथ शुक्रवार सुबह भेजा गया था।

जापानी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित इलाके में यात्रा कर रहे तीन और जहाजों ने 15 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया लेकिन 11 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जहाज डूब गया है। हमने पेट्रोलिंग के लिए 2 बोट की तैनाती की है लेकिन तूफान की वजह से मदद पहुंचाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »