23 Apr 2024, 20:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पांच साल बाद कैद से रिहा हुए अमेरिकी-कनाडाई कपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 2:08PM | Updated Date: Oct 13 2017 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में पांच वर्ष पहले अगवा किए गए अमेरिकी-कनाडाई जोड़े तथा कैद में जन्म उनके तीन बच्चों को छुड़ा लिया गया है। पाकिस्तान तथा अमेरिका के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। तालिबान समर्थित हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों ने अमेरिकी नागरिक कैटलान कोलमैन तथा उनके कनाडाई पति जोशुआ बॉयले को वर्ष 2012 में अफगानिस्तान से अगवा कर लिया गया था और अमेरिका लंबे समय से पाकिस्तान पर इन्हें छुड़ा पाने में नाकाम रहने का आरोप लगा रहा था। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इनकी रिहायी में अमेरिकी सरकार का सहयोग करने के लिए पाकिस्तान की सराहना करते हुए कहा कि यह अमेरिका तथा पाकिस्तान संबंधों के लिए एक सकारात्मक क्षण है। ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार का सहयोग एक संकेत है कि वह इस क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए अमेरिका की इच्छाओं को और अधिक सम्मान दे रहा है।
  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »