20 Apr 2024, 16:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम: बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड से 37 लोगों की मौत, 40 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 3:53PM | Updated Date: Oct 12 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेनोई। वियतनाम में उत्तरी और मध्य प्रांतों में गहरे चक्रवाती दबाव के कारण आई बाढ़ से पिछले कई दिनों में 37 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण ये मौतें हुई हैं। तेज बारिश के कारण प्रमुख बांधों में जल का स्तर बढ़ जाने से इसे छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।
 
इसके कारण 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है और 200 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए तथा 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण आठ हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी या तो मारे गए अथवा बह गए हैं। अपनी लंबी तटरेखा के कारण वियतनाम को अक्सर विनाशकारी तूफानों तथा बाढ़ का सामना करना पड़ता है और ऐसे ही भयानक तूफान में पिछले साल 200 से अधिक लोग मारे गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »