29 Mar 2024, 11:39:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऐसी बीमारी जिसमें 5 साल की बच्ची को होने लगा मेनोपॉज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 12:23PM | Updated Date: Oct 12 2017 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की पांच साल की लड़की को महज चार साल की उम्र में पीरियड्स शुरू हो गए थे। हालांकि, जल्द ही उसे इससे आराम मिलना शुरू हो जाएगा। दरअसल, ये एक प्रकार की बीमारी है जिसे एडिसन के नाम से जाना जाता है। एमिली डोवर का जन्म सामान्य तरीके से हुआ था और जन्म के समय वो बिलकुल ठीक थी। लेकिन जन्म के दूसरे सप्ताह से ही उसमें असामान्य तरीके का ग्रोथ देखने को मिला। चार महीने में ही वो एक साल के बच्ची जैसी दिखने लगी। दो साल की उम्र में ही उसके शरीर में ऐसे बदलाव दिखने शुरू हो गए जो आमतौर पर किशोर अवस्था में देखने को मिलते हैं।
 
हालांकि, अब एमिली एडिसन की बीमारी के साथ-साथ जन्मजात एड्रेनल हाइपरप्लासिया, सेंट्रल प्रीक्यूसियस प्युबर्टी, ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसार्डर, सेनसरी प्रोसेशन डिसार्डर और एनजाइजी डिसार्डर से भी निजात पा चुकी है। एमिली की मां ताम डोवर ने कहा कि उनकी बेटी शरीर को लेकर हमेशा सचेत रहती है और उसे पता है कि वह अपनी उम्र के अन्य बच्चों से अलग है। दुर्भाग्य से, छोटी लड़की यह समझने में असमर्थ है कि वह किस दौर से गुजर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »