24 Apr 2024, 19:03:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन: होटल में उइगर मुस्लिमों को ठहराने पर जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 9:13PM | Updated Date: Oct 11 2017 9:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेइचिंग। चीन रकार ने एक होटल पर मुस्लिमों को पनाह देने पर जुर्माना ठोका है। चीन के शिनजियांग प्रांत के उइगर मुसलमानों के खिलाफ कुछ कड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत 18 अक्टूबर से पहले देश के किसी भी होटल में उइगर मुसलमानों को ठहरने की अनुमति नहीं है। बता दें कि, शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं। चीन सरकार के अनुसार आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के लिए उइगर मुसलमानों ही जिम्मेदार हैं। 
 
रेडियो फ्री एशिया के अनुसार शेनजेन होटल ने इस बात की पुष्टि की है कि 7Days Inn को शिनजियांग के आगंतुकों को पनाह देने के लिए जुर्माना देना होगा। कानून को तोडऩे के लिए होटल पर 15,000 युआन का जुर्माना लगा है। होटल के एक कर्मचारी ने कहा, डेटाबेस शेयर करके पुलिस को पूरी जानकारी दी जाएगी। पुलिस किसी भी गेस्ट को वीटो कर सकती है, जिससे उसे खतरा महसूस होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »