29 Mar 2024, 19:48:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पैर रखते ही चटक रहा 3800 फीट की ऊंचाई पर बना कांच का पुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 4:40PM | Updated Date: Oct 11 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। उत्तरी चीन के हुबे प्रांत में बना ग्लास ब्रिज चटकने लगा है। स्काई ब्रिज के नाम से मशहूर चीन के इस ग्लास ब्रिज पर लगा कांच इतना कमजोर हो गया है कि लोगों के चलने से ही यह चटकता दिख रहा है। ग्लास ब्रिज के चटकने की बात सुनकर यहां आने वाले टूरिस्टों में रोमांच के साथ-साथ अब डर भी है। जब यह पुल बना था, तो बताया गया था कि इसमें इतना मजबूत कांच लगाया गया है कि वह टूटेगा नहीं, लेकिन एक विडियो को देखें, तो यह लोगों के कदमों की आहट से ही चटकता दिख रहा है। 

बता दें यह सिर्फ एक प्रैंक है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चीन के इस फेमस स्काई ब्रिज पर स्पेशल इफेक्ट के जरिए कांच को चटकता हुआ दिखाया गया है। 3800 फीट की ऊंचाई पर दो पहाड़ों के बीच में बना यह ब्रिज स्पेशल कांच से बना हुआ है। 872 फीट लंबा और 6.6 फीट चौड़े इस पर चलकर ऐसा लगता है, जैसे चलने वाला बिना किसी सहारे इतनी ऊंचाई पर हवा में वॉक कर रहा है। जमीन से इतनी ऊंचाई पर चलने का रोमांच यहां पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है। ऐसे में यहां लोग प्रैंक भी खूब करते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »