19 Apr 2024, 07:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी मैक्सिको में जेल में दंगा, 13 कैदियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 1:54PM | Updated Date: Oct 11 2017 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। उत्तरी मैक्सिको के न्यूवो लियोन राज्य के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जेल में दंगा भड़कने से 13 कैदियों की मौत हो गई। अधिकारियों को दंगा रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। प्रवक्ता आल्डो फसी ने बताया कि यह दंगा कादेरेयता जेल में हुआ और आठ कैदियों की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दंगा रोकने में विफल रहने के बाद शाम पांच बजे अधिकारियों ने कैदियों और सुरक्षाकर्मियों  की जान बचाने के लिए बल प्रयोग करने का निर्णय किया। कल दोपहर भर कैदियों के परेशान परिजन जेल के गेट पर अधिकारियों से अपने संबंधियों का हालचाल जानने के लिए संघर्ष करते रहे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »