29 Mar 2024, 19:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पिता ने बच्ची को सजा के लिए घर से बाहर किया, 3 साल की बच्ची हो गई लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 6:23PM | Updated Date: Oct 10 2017 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में तीन साल की भारतीय लड़की को उसके पालक पिता (फॉस्टर फादर) ने दूध नहीं पीने पर रात में घर से बाहर खड़े होने की सजा दी और इसके बाद से यह लड़की लापता है।  शेरिन मैथ्यूज को दो साल पहले वेसले मैथ्यूज ने भारत के एक बाल गृह से गोद लिया था।  समाचार चैनल ‘एनबीसी’ के अनुसार शेरिन शनिवार की सुबह तीन बजे से नहीं दिखी है।अधिकारी केविन परलिच ने बताया कि वेसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 250,000 डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी गई। 
 
शेरिन को उसके पिता ने रात के समय दूध पीने को कहा, लेकिन उसने पूरा दूध नहीं पिया। इसके बाद पिता ने उसे घर से बाहर खड़ा रहने की सजा दी।  उसे घर से बाहर खड़ा करने के करीब 15 मिनट बाद जब पिता ने बाहर देखा तो वह वहां नहीं थी। पुलिस ने कहा कि पिता ने करीब पांच घंटे तक यह सूचित नहीं किया कि उनकी बेटी लापता है और मामले को रिपोर्ट करने में विलंब निश्चित तौर पर हमारे लिए ङ्क्षचता का विषय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »