26 Apr 2024, 05:20:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग से अब तक 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 3:01PM | Updated Date: Oct 10 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया की जंगल में भीषण आग लगने से अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। आग तेजी से फैल जंगल में फैल रही है। बीबीसी ने कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्रॉन के हवाले से बताया कि नापा, सोनोमा और यूबा में आपातकाल की घोषणा का दी गई है। इन क्षेत्रों से करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख किम पिमलोट ने कहा कि आगे के कारण लगभग 1500 इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। 
 
अभी तक यह पता नहीं चला है कि रविवार रात यह आग लगी कैसे। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान लोगों की जान बचाने पर है। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। आग पर काबू पाने के लिए सारे उपकरण यहां मौजूद हैं। हम यहां से लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सैन फ्रैंसिस्को तक आग फैलने की चेतावनी दी है। तेजÞ हवा और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »