24 Apr 2024, 19:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के रिचर्ड थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 4:26PM | Updated Date: Oct 9 2017 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमरीका के रिचर्ड एच. थेलर को साल 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 12 सितंबर, 1945 को जन्मे अमरीकी अर्थशास्त्री थेलर शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताबें लिख चुके हैं।नोबेल पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने एक बयान में कहा कि थेलर का अध्ययन बताता है कि किस प्रकार सीमित तर्कसंगता, सामाजिक वरीयता और स्व-नियंत्रण की कमी जैसे मानवीय लक्षण किसी व्यक्ति के निर्णय को प्रक्रियागत तौर पर प्रभावित करते हैं और इससे बाजार के लक्षण पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में भारत की ओर से रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी शामिल थे लेकिन आखिरी मौके पर वह चूक‍ गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »