25 Apr 2024, 09:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग ने उन की बहन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 3:32PM | Updated Date: Oct 9 2017 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अपनी बहन किम यो जोंग को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पोलित ब्यूरो का वैकल्पिक सदस्य बनाया है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार किम जोंग उन ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में किम की छोटी बहन किम यो जोंग को पार्टी के पोलित ब्यूरो का वैकल्पिक सदस्य बनाया गया है। 
 
किम जोंग उन अपने निर्णय पोलित ब्यूरो के माध्यम से ही लेते हैं। किम जोंग उन ने पार्टी के दर्जनों अधिकारियों की मौजूदगी में राजधानी प्योंगयांग में किम जो योंग को  पार्टी के पोलित ब्यूरो का वैकल्पिक सदस्य बनाये जाने की घोषणा की। 30 वर्षीय किम जो योंग इससे पहले कई अहम पदों पर रह चुकी है। परमाणु परीक्षण के कारण दुनिया से अलग-थलग पड़े इस देश की सत्ता 1948 से ही किम परिवार के हाथों में रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »