20 Apr 2024, 15:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में आतंकी हमला, तीन जवानों समेत सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 3:28PM | Updated Date: Oct 9 2017 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोसाको। सोमालिया के अर्ध स्वायत्त क्षेत्र पुंतलैंड में एक पुलिस नाके पर सोमवार अल शबाब आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी और चार लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सेना की वर्दी में आए अल शबाब आतंकवदियों ने पुलिस नाके पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। 

इस हमले में 11 लोग भी घायल हो गए। अल शबाब से सैन्य प्रवक्ता अब्दियास अबू मुसाब ने बताया कि उसके लडाकों ने सात जवानों की हत्या की है और 11 अन्य जवान घायल हुए हैं।उसने बताया कि बोसाओ सुरक्षा नाके पर कब्जे के बाद इसे छोड़ दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »