25 Apr 2024, 09:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नौका डूबी, कम से कम 12 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 11:55AM | Updated Date: Oct 9 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश और म्यांमार के बीच नफ नदी में एक नाव के डूबने से करीब 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई है। अभी तक इनके शव नहीं मिल पाए हैं। गौरतलब है कि म्यांमार से बांग्लादेश आते हुए कई रोहिंग्या अपनी जान गंवा चुके हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप बनाने पर काम कर रहा है। इस कैंप में लगभग 8 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को जगह दी जा सकेगी। यह कैंप म्यांमार सीमा के पास ही कुतुपलोंग में बनाया जा रहा है।
 
अभी तक के आंकड़ों के मानें, तो अभी तक 4 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं।रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका के चलते भारत- बांग्लादेश सीमा के 140 पॉइंट पर अलर्ट बढ़ाया दिया गया है। भारत और बांग्‍लादेश के सीमा सुरक्षा बलों की 6 दिवसीय कॉन्फ्रेंस दिल्ली में बीते शुक्रवार को संपन्‍न हुई। इस मौके पर बांग्लादेश की बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजीबी और भारत की बॉर्डर गार्डिंग फ़ोर्स बीएसएफ़ के डीजी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें बांग्लादेश से भारत मे आने वाले रोहिंग्या मुस्लिम का मुद्दा भी शामिल था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »