18 Apr 2024, 23:59:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बलूचिस्तान में सडक हादसा,14 लोगों की मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 4:13PM | Updated Date: Oct 7 2017 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तांग इलाके में एक बस और एक तेजगति वैन की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस एवं राहत अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि घायलों में से छह की हालत गंभीर और नाजुक है। 
 
स्थानीय पुलिस अधिकारी समाद खान ने बताया कि यात्री वैन का चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। क्वेटा के एक अस्पताल के चिकित्सक ने 14 लोगों के मौत और 30 के घायल होने की पुष्टि की है। पाकिस्तान स्टैटिक्स ब्यूरो के अनुसार खराब परिवहन व्यवस्था के कारण पाक में हर साल 4500 लोगों की सडक हादसे में मौत हो जाती है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »