25 Apr 2024, 06:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील के नर्सरी स्कूल में गार्ड ने 4 बच्चों को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 3:24PM | Updated Date: Oct 7 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नर्सरी स्कूल के गार्ड ने शराब छिड़ककर मासूम बच्चों को आग के हवाले कर दिया। इसमें चार बच्चों व उनके एक शिक्षक की जलकर मौत हो गई और दर्जनों अन्य बच्चे घायल हो गए। इस घटना की वजह से आग में बुरी तरह झुलसे हमलावर गार्ड की भी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार वह मानसिक रोगी था। यह घटना गुरुवार को बेलो होरिजोंटे शहर से करीब 600 किमी दूर 70 हजार की आबादी वाले जनौबा शहर में हुई। जनौबा के मेयर ने घटना के बाद सात दिन के शोक की घोषणा की है।
 
स्थानीय अस्पताल के निदेशक ब्रूनो एटाइड सैंटोस ने बताया कि करीब 50 लोगों को भर्ती कराया गया है। 50 वर्षीय गार्ड ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के समय नर्सरी स्कूल में करीब 80 बच्चे मौजूद थे। जापान के टोक्यो की एक और घटना में हिताची शहर में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने अपार्टमेंट में आग लगाकर पत्नी और पांच बच्चों की जान ले ली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना अपराध कबूल लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »