26 Apr 2024, 01:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अवैध रिश्ते में फंसे मर्फी का इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 3:20PM | Updated Date: Oct 7 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। युवती से अवैध संबंधों का मामला सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टिम मर्फी ने इस्तीफा दे दिया है। मर्फी ने कहा कि उन्होंने मामले पर परिवार में चर्चा के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मर्फी पेनसिल्वेनिया से प्रतिनिधि सभा के लिए आठवीं बार चुने गए थे। उनका मौजूदा कार्यकाल पूरा होने में 15 महीने का समय बचा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह उपचुनाव में भी हिस्सा नहीं लेंगे। 65 वर्षीय मर्फी ने स्वीकार किया है कि अपने से आधी उम्र की महिला के साथ उनके संबंध हैं। दोनों के बीच टेक्स्ट मैसेज (लिखित संदेशों) का आदान-प्रदान होता था। यही संदेश मीडिया में आ गए हैं। इसमें मर्फी महिला के साथ अपने अजन्मे बच्चे के संबंध में बात कर रहे हैं। वह महिला को गर्भपात कराने के लिए कह रहे हैं। जबकि राजनीतिक रूप से मर्फी गर्भपात विरोधी कानून का समर्थन करते हैं।
 
सांसद की करतूत पर राजनीतिक बवाल 
कथनी और करनी के इस अंतर से अमेरिका में राजनीतिक बवाल पैदा हो गया। उनके विरोधी उन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाने लगे। इसी के बाद मर्फी ने पद छोड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »