26 Apr 2024, 04:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया पर दबाव डालता रहेगा अमेरिका: व्‍हाइट हाउस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:45PM | Updated Date: Oct 7 2017 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। व्‍हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया पर अधिकतम आर्थिक और कूटनीतिक दबाव डालना जारी रखेगा, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी विकल्प खुले होने की अपनी नीति पर कायम हैं। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप के पास एक अतुलनीय टीम है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसने गठबंधन सहयोगियों और दुश्मनों का सामना करके शानदार सफलताएं हासिल की हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हम उसे करते रहने जा रहे हैं और हम उसे एक टीम के तौर पर करते रहने जा रहे हैं जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तर कोरिया जैसे देशों पर अधिकतम आर्थिक और कूटनीतिक दबाव डालते रहेंगे। हम ऐसा करते रहना जारी रखेंगे लेकिन इसके साथ ही राष्ट्रपति अपने सभी विकल्प खुले रखने जा रहे हैं। हमारी स्थिति नहीं बदली है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »