29 Mar 2024, 10:54:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के तट पर भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 6:31PM | Updated Date: Oct 6 2017 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में फुकुशिमा तट पर आज 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र इशिनोमाकी के पूर्व में 255 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद जबरदस्त सुनामी आयीं थी जिससे फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा स्टेशन तहस-नहस हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »