29 Mar 2024, 01:19:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु हथियारों के खात्मे की कोशिशों के लिए ICAN को नोबेल शांति पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 3:40PM | Updated Date: Oct 6 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओस्लो। गैरसरकारी संस्था (एनजीओ) 'इंटरनेशनल कैंपेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन' (आईसीएएन) को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनजीओ को नोबेल पुरस्कार न्यूक्लियर हथियारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दिया गया है। संस्था को परमाणु हथियार खत्म करने के लिए कैंपेन चलाने के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में न्यूक्लियर हथियारों के खात्मे की अपील करने वाले आईसीएएन 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत न्यूक्लियर हथियारों पर बैन लगाए जाने के प्रयास में आईसीएएन ने अहम भूमिका निभाई है।
 
नोबेल कमेटी के मुताबिक एनजीओ का अगला उद्देश्य विश्व को न्यूक्लियर पावर से मुक्त करना है। आईसीएएन ने पिछले एक साल में दुनिया को न्यूक्लियर हथियारों के बिना एक नई दिशा और नई शक्ति के बिना हासिल करने के प्रयास किए हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शांति पुरस्कार के लिए करीब 300 से ज्यादा दावेदार चुने गए थे और आईसीएएन को इसके लिए चुना गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »