29 Mar 2024, 20:53:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

PAK ने अपने परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने को लेकर भारत को चेतावनी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 1:29PM | Updated Date: Oct 6 2017 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी है कि, अगर उसने उनके देश में सर्जिकल स्ट्राइक या परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की तो कोई उनसे (पाकिस्तान) संयम बरतने की कोई उम्मीद न करें।
 
भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के बयान का जिक्र करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ रहना चाहता है। यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध इस वक्त अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। दुख की बात यह है कि संबंध सुधारने के पाकिस्तानी प्रयासों पर भारत कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में इस समय जो कुछ भी चल रहा है वह बातचीत के सामान्य होने में सबसे बड़ी बाधा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »