20 Apr 2024, 10:29:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में पिता ने घर में लगाई आग, पांच बच्चों और एक महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2017 11:44AM | Updated Date: Oct 6 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। जापान में एक दर्दनाक घटना में एक पिता ने अपने घर में आग लगा दी जिसमें पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। खबर के मुताबिक पुलिस ने तोक्यो से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में हिताची शहर के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार तड़के आग पर काबू पाने के बाद वहां से पांच शव बरामद किए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बच्चों की उम्र तीन से 11 वर्ष के बीच थी। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि उसने आग लगाई थी। वह इन पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है। इस पर पुलिस के प्रवक्ता की टिप्पणी नहीं मिल पाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »