29 Mar 2024, 06:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका कार्यालय के लिए 100 से ज्यादा इंजीनियरों की भर्ती करेंगा टेक महिंद्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 9:58PM | Updated Date: Oct 5 2017 9:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की पांचवी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी टेक महिंद्रा अमेरिका के अल्फारेट्टा स्थित कार्यालय के लिए 100 से ज्यादा स्थानीय पूर्णकालिक कर्मचारियों की भर्ती करेंगा। यह जानकारी कंपनी की ओर से गुरूवार दी गई है।  कंपनी ने बयान में कहा कि यह नियुक्ति पहल अमेरिकी कामगारों को भर्ती करने की महिंद्रा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।  
 
इस पहल के बाद कंपनी के अल्फारेट्टा स्थित कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 600 से ज्यादा हो जाएंगी। कुल मिलाकर, टेक महिंद्रा में 2000 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक कार्यरत है और वह उत्तर अमेरिकी क्षेत्र के अग्रणी विश्‍वविद्यालयों से लोगों की भर्ती करने में भी सक्रिय है।
 
भारतीय तकनीकी कंपनियों को अमेरिका में वीजा जांच का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे अन्य प्रमुख बाजारों में कंपनियों को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनसे बचने के लिए कंपनियां स्थानीय लोगों को भर्ती कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »