20 Apr 2024, 22:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण मैक्सिको में बंदूकधारियों ने दो व्‍यक्तियों की हत्‍या, चार पुलिसकर्मी अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 2:58PM | Updated Date: Oct 5 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो में सशस्त्र हमलावरों के गिरोह ने दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार पुलिस अधिकारियों का अपहरण कर लिया। राज्य सुरक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में 72 साल और 64 साल के दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला जख्मी हो गई। रॉबर्टो अल्वारेज ने एक बयान में कहा कि लापता अधिकारियों की खोज के लिए पुलिस दल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने नकाब पहन रखे थे और आठ वाहनों के काफिले में चल रहे थे। यह हमला राज्य की राजधानी के पास स्थित शोचिपाला शहर में हुआ। यह शहर अफीम का एक प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है और यहां मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों के बीच अक्सर टकराव होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »