24 Apr 2024, 17:19:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका रक्षा मंत्री ने कहा ईरान परमाणु सौदे का पालन कर रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 5:11PM | Updated Date: Oct 4 2017 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंटगन। अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि ईरान मूल रूप से अपने परमाणु समझौते का पालन करता आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यह जांच कर रहा है कि 2015 में हुआ यह समझौता अमेरिकी सुरक्षा हितों को पूरा करता है। ट्रंप के पास यह सुनिश्चित करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है कि ईरान इस परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है। इस परमाणु समझौते का समर्थन ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूरोपीय संघ ने भी किया था। श्री मैटिस ने कहा कि परमाणु समझौते को लेकर ईरान को कुछ विषयों पर काम करने की जरूरत है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का भी मानना है कि कुछ मुद्दों को छोड़कर ईरान परमाणु समझौते का पालन कर रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »