26 Apr 2024, 03:52:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति कोविंद विदेश यात्रा पर जिबूती पहुंचे, भारतीय प्रवासियों की अहम भूमिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 5:04PM | Updated Date: Oct 4 2017 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिबूती। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत और दुनिया के बीच जुड़ाव में भारतीय प्रवासियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत के उभरने से सहयोग के नए अवसर मुहैया हो रहे हैं। राष्ट्रपति कोविंद अफ्रीकी देश इथोपिया और जिबूती के चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे और भारतीय मूल के लोगों से रूबरू हुए। वह जिबूती का दौरा करने वाले पहले भारतीय नेता हैं। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर कोविंद ने भारतीय प्रवासियों से कहा 'हमें अपनी जड़ों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मैं इस अफ्रीकी देश का दौरा करने वाला पहला भारतीय राष्ट्रपति हूं।'
 
राष्ट्रपति ने साल 2015 में यमन में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए जिबूती के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उस समय 'ऑपरेशन राहत' नाम से चलाए गए अभियान में भारतीयों को यमन से निकालकर जिबूती पहुंचाया गया और यहां से भारतीय वायुसेना के विमान से स्वदेश ले जाया गया था। राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा के दौरान दोनों अफ्रीकी देशों के साथ कई समझौते होने की उम्मीद है। भारत का जिबूती के साथ साल 2016-19 में 28.4 करोड़ डॉलर (करीब 1855 करोड़ रुपए) का द्विपक्षीय कारोबार हुआ। भारत ने एक सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए जिबूती को 4.9 करोड़ डॉलर (करीब 320 करोड़ रुपए) की वित्तीय मदद प्रदान की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »