19 Apr 2024, 03:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शादी की 25वीं सालगिरह पर मिशेल ने ओबामा को ऐसे कहा 'I Love You'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 3:08PM | Updated Date: Oct 4 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। शादी की 25वीं सालगिरह पर अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को प्यारा सा संदेश देते हुए उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया है। इसके लिए उन्होंने चर्चित माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लिया है। मिशेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘शादी की 25वीं सालगिरह मुबारक हो बराक ओबामा। एक चौथाई सदी गुजरने के बाद भी, आप मेरे सबसे अच्छे मित्र हैं। मेरे लिए आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं। आई लव यू।’’
 
मिशेल के इस ट्वीट को लाखों की संख्या में लोगों ने पसंद और रीट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बराक ओबामा को टैग करने के अलावा अपनी शादी की 25 साल पुरानी शादी की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें मिशेल और बराक दोंनो ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 
अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा इस वर्ष अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। दंपति की दो बेटियां मालिया और साशा ओबामा हैं।
 
बराक ओबामा साल 2009 से 2017 तक दो कार्यकालों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्हें वर्ष 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »