19 Apr 2024, 13:13:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुल्हन ने पहनी ऐसी साड़ी की शुरू हो गई जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 2:52PM | Updated Date: Oct 4 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैंडी। श्रीलंका के कैंडी में एक दुल्हन ने अपनी शादी में करीब 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पहनी, जिसे लेकर जांच शुरू हो गई है। दरअसल दुल्हन के पीछे साड़ी संभालने के लिए करीब 250 छात्राएं चल रही थीं, जिसे एनसीपीए ने बाल अधिकारों का हनन बताया है। दोषी पाए जाने पर दुल्हन को 10 साल की सज़ा हो सकती हैं।
 
कैंडी की सरकारी स्कूल के करीब 250 छात्राओं ने एक 3.2 किलोमीटर की लंबी साड़ी को कैरी किया। इस लंबी साड़ी को एक एक दुल्हन ने पहना था, जो अपने दूल्हे के साथ पैदल चल रही थी। यह वाकया कैंडी में सेंट्रल डिस्ट्रिक के मेन रोड पर होते दिखा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस अनोखी शादी में 100 अन्य छात्राओं का फ्लावर गर्ल बनाया गया था।
 
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस शादी में केंद्रीय प्रांत के मुख्यमंत्री साराथ एक्कायका चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे। इतना ही नहीं ये स्कूली बच्चे जिस स्कूल के थे उसका नाम भी मुख्यमंत्री के नाम पर ही है। उन्होंने इस शादी के संबंध में कहा कि श्रीलंका में एक दुल्हन द्वारा पहनी गई अब तक की यह सबसे लंबी साड़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »