19 Apr 2024, 17:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सांसद ने गांधी जयंती मनाने का सदन में किया प्रस्ताव पेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 6:52PM | Updated Date: Oct 3 2017 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका की एक सासंद ग्रेस मेंग ने महात्मा गांधी की जयंती मनाने और बापू के सम्मान में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने के लिए उच्च सदन में एक प्रस्ताव पेश किया है। मेंग की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकावासियों को इस दिन उपयुक्त समारोह, उत्सव और क्रियाकलापों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित करने की खातिर प्रस्ताव पेश किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव गांधी के अहिंसा के दर्शन को सम्मान देने और शांति की उनकी विरासत को याद रखने का सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोग अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के महत्व को समझें और उसका समर्थन करें, इसके लिए भी यह एक अच्छा रास्ता है। मेंग ने कहा कि वह सदन के अपने सहयोगियों से इसका समर्थन करने का आह्वान करेंगी। इस प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए हाउस कमिटी ऑन ओवरसाइट ऐंड गवर्नमेंट रिफॉर्म के पास भेज दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »