29 Mar 2024, 00:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएई में मुस्लिम महिला ने ऐसे बचाई भारतीय ड्राइवर की जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 5:29PM | Updated Date: Oct 2 2017 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। एक मुस्लिम महिला ने भारतीय ट्रक चालक की जान बचाई जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था। गल्फ न्यूज के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में जवाहर सैफ अल कुमैती (22) अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी, जब उसने रास अल-खैमा में दो ट्रकों में आग लगी हुई देखी और एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी जो अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था।
 
महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अबाया लिबास से आग बुझाकर उस भारतीय चालक को आग से बाहर निकाल लिया। खबर के मुताबिक, अल कुमैती ने कहा कि आग से घिरे इन दोनों ट्रकों को देखकर वह भौचक्की रह गई थी। उसने आग में फंसे और दर्द से कराहते हुए एक व्यक्ति को मदद के लिए चिल्लाते हुए भी देखा।
 
कुछ देर में पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ड्राइवरों को अस्पताल पहुंचा गया। एंबुलेंस सेवा के प्रमुख मेजर तारिक मुहम्मद अल शरहन ने बताया कि दोनों ड्राइवर 40 से 50 फीसद जल गए हैं। यूएई में भारतीय राजनयिक नवदीप सिंह सूरी ने कहा कि बहादुरी के लिए महिला का सम्मान किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »