29 Mar 2024, 12:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैटालोनिया में नहीं हुआ जनमत संग्रह: मारियानो राजॉय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 3:01PM | Updated Date: Oct 2 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजॉय ने उत्तर पूर्व में स्थित कैटालोनिया प्रांत में किसी भी प्रकार के जनमत संग्रह के होने से इंकार किया है। राजॉय ने कहा कि कैटालोनिया के लोगों को प्रतिबंधित जनमत संग्रह में भाग लेने के लिए उकसाया गया था। उन्होंने इसके लिए स्थानीय सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि यह कुछ षड़यंत्रकारी अलगाववादियों की लोकतंत्र द्वारा स्थापित सरकार के खिलाफ एक साजिश है। सरकार के प्रतिबंध के बावजूद हुए जनमत संग्रह के दौरान हुई हिंसा में 844 से अधिक लोग घायल हो गए। 

राजॉय ने इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों को धन्यवाद भी दिया। स्पैनिश प्रधानमंत्री ने इस संबंध में देश के सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करने की भी बात कही। वहीं कैटालोनिया प्रांत की सरकार ने कहा कि स्पेन से अलग होने के लिए कराए गए जनमत संग्रह में लगभग 22.6 लाख लोगों ने मतदान किया। कैटालोनिया सरकार के मुताबिक 90 प्रतिशत लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया। कुल 53.4 लाख मतदाताओं में से 42.3 प्रतिशत ने इस जनमत संग्रह में भाग लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »