18 Apr 2024, 16:42:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया से बातचीत समय की बर्बादी: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 2:48PM | Updated Date: Oct 2 2017 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ परमाणु परीक्षण के मुद्दे पर बातचीत करना समय की बर्बादी है। ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का जिक्र करते हुए ट्वीट किया मैंने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से कहा है कि वह उस लिटिल रॉकेटमैन से बातचीत की कोशिशों में अपना वक्त बर्बाद कर रहे है। 
 
उन्होंने कहा कि अपनी ऊर्जा बचाओ रेक्स, जो कुछ किया जाना जरूरी है, हम वो करेंगे। गौरतलब है कि टिलरसन ने उत्तर कोरिया से बातचीत को लेकर शनिवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच सीधा संवाद हो रहा है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि बातचीत में किम जोंग उन प्रशासन की रूचि बहुत कम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »