29 Mar 2024, 20:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

10 अक्टूबर को नॉर्थ कोरिया कर देगा जापान को तबाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 5:26PM | Updated Date: Sep 30 2017 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच लगातार बयानों का दौर जारी है, दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले की धमकी दे रहे हैं। एक तरफ जहां उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है तो दूसरी तरफ अमेरिका अपने लड़ाकू विमान उत्तर कोरिया के प्रायद्वीप पर उड़ाया। लेकिन इन सब के बीच जापानी रक्षामंत्री के बारे में बड़ी चेतावनी दी है, उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया है कि उत्तर कोरिया 10 अक्टूबर को बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा है। 
 
जापान के रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने कहा है कि उत्तर कोरिया 10 अक्टूबर को उकसावे की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। ऐसे में जापान के रक्षामंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जापान किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहा है। हालांकि जापान के रक्षामंत्री के इस बयान के पीछे की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि उन्होंने ऐसा बयान चुनावी अभियान के तहत दिया हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »