20 Apr 2024, 16:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमाली सैन्य शिविर पर अल शबाब के हमले में 8 सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2017 6:42PM | Updated Date: Sep 29 2017 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशू। अल शबाब के आतंकवादियों ने सोमालिया के दक्षिणी शहर बैररे स्थित सैन्य शिविर पर शुक्रवार हमला किया, जिसमें कम से कम आठ सैनिकों की मौत हो गई। इसके बाद आतंकी वहां से उपकरण चोरी कर फरार हो गए। बैरर स्थित सोमाली राष्ट्रीय सैन्य शिविर पर बंदूकधारियों के हमले से पहले दो आत्मघाती हमलावरों ने अपनी कार में विस्फोट कर लिया था। सोमालिया के सैन्य कमांडर मोहम्मद हजी अली ने स्थानीय मीडिया को हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह यहां भारी गोलीबारी हुई। उन्होंने हताहतों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »