25 Apr 2024, 23:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2017 3:43PM | Updated Date: Sep 29 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के कॉक्स बाजार तट के पास रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी एक नाव के पलट जाने पर उस में सवार कम से कम 15 शरणार्थियों के डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि नाव में लगभग 100 शरणार्थी सवार थे। उन्होंने कहा कि नाव समुद्र में डूबी किसी चीज से टकराकर पलट गई। इसमें 17 लोगों को बचा लिया गया जबकि 15 के शव बरामद किए गए हैं जिसमें अधितर महिलाएं एवं बच्चे शामिल है। 
 
उन्होंने कहा कि समुद्र में और अधिक शवों के मिलने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है नाव तट से कुछ ही मीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हुई। 22 साल के नुरुल इस्लाम ने कहा कि नाव में 100 से अधिक लोग सवार थे और इसमें ज्यातर महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे। उन्होंने कहा कि नाव में उनकी माता, पत्नी, बहन और छोटा बच्चा शामिल थे जो सभी नाव पलटने से डूब गए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने परिवार को बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »