26 Apr 2024, 04:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कटाई के दौरान भूस्खलन में 6 मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2017 6:10PM | Updated Date: Sep 28 2017 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में एक पहाड़ के निकट पत्थर काटने वाले स्थान में भूस्खलन कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरगोधा जिले के आस-पास पत्थर तोड़ने वाले स्थान में बुधवार भूस्खलन से आठ मजदूर जमींदोज हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
 
मशीनों की मदद से उन्होंने दो घायलों को बचाया तथा छह शव बरामद किए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना तब हुई जब मजदूर पहाड़ में विस्फोट करने के लिए विस्फोटक लगाने के वास्ते रस्सी के सहारे चढ़ रहे थे। इससे पहले कि मजदूर वहां पहुंच पाते भूस्खलन हो गया और मजदूर जमीदोंज हो गए। इसमें बताया गया है कि पिछले 15 दिनों में यहां इसी तरह की घटनाओं में नौ लोग मारे गए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »