25 Apr 2024, 09:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में नशा मुक्ति केंद्र पर हमला, 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 5:50PM | Updated Date: Sep 27 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्यूदाद जुआरेज। उत्तरी मैक्सिको में एक नशा मुक्ति केन्द्र पर एक सशस्त्र समूह द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। चिहुआहुआ शहर में सुरक्षा अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि एक सशस्त्र समूह यूनाईटेड फैमिलीज नशा मुक्ति केन्द्र में आया और वहां के लोगों पर राइफलों से हमला किया। हमले के समय केन्द्र में करीब 25 लोग थे। 

चिहुआहुआ राज्य की सीमा अमेरिका से लगी हुई है जहां पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मैक्सिको की दशक भर चली सैन्य लड़ाई के कारण बहुत ज्यादा हिंसा हुई है। मैक्सिको सरकार ने 2006 में मादक पदार्थ उत्पाद करने वालों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था तब से हिंसा के कारण 200,000 से अधिक लोग मारे गए है या गायब हो गए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »