28 Mar 2024, 23:55:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बाली ज्वालामुखी के पास से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 4:32PM | Updated Date: Sep 27 2017 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। इंडोनेशिया के द्वीप बाली में एक बड़े ज्वालामुखी माउंट अगुंग के आस पास भूकंप के झटकों की बढ़ती संख्या के कारण करीब 75 हजार लोगों को इलाके से बाहर निकाला गया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा माउंट अगुंग एक नाजुक चरण में प्रवेश कर रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि अगुंग में ज्वालामुखीय गतिविधि लगातार बढ़ रही है और इसका लावा ऊपरी सतह की तरफ बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को माउंट अगुंग में 547 ज्वालामुखीय भूकंप रिकार्ड किए गए जोकि 22 सितम्बर को रिकार्ड किए गए 119 भूकंपों से चार गुना ज्यादा थे। यह दर्शाता है कि लावा ऊपर की तरफ बढ़ने की संभावना है।  इस क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इंडोनेशियन रेड क्रॉस सदस्यों ने चेतावनी के संकेत लगा दिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »