20 Apr 2024, 02:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

IPS अपर्णा ने फहराया 8वीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 2:26PM | Updated Date: Sep 27 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने एक और चोटी माउंट मनास्लू फतह कर यूपी पुलिस का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही वह दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। उन्होंने 25 सितंबर को 26 हजार 781 फिट ऊंची चोटी पर सुबह 10 बजे देश का तिरंगा व यूपी पुलिस का झंडा फहराया।अपर्णा कुमार की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अपर्णा ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
 
2002 बैच की आईपीएस अपर्णा कुमार इसी महीने की 12 तारीख को इस मिशन पर निकलीं थीं।अपर्णा सात में से छह महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल मई में एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी।अपर्णा इस समय डीआईजी पीएसी के पद पर तैनात हैं। वह इससे पहले यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐलब्रस, अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन को भी फतह कर चुकी हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »