18 Apr 2024, 17:49:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2017 8:32PM | Updated Date: Sep 26 2017 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन में एक और विस्‍फोट की सूचना आ रही है। इस ब्लास्ट में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि यह धमाका कम तीव्रता का था। ब्लास्ट के बाद टॉवर हिल स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस ब्लास्ट को आतंकी हमला माना जा रहा है। बताया जाता है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक्त ट्रेन पूर्वी लंदन से इलिंग ब्रॉडवे की ओर से जा रही थी। ब्लास्ट के बाद यात्रियों काफी डर गए और वे जान बचाने के लिए इधर-उधऱ भागने लगे। इससे इंट्रेंस गेट पर जाम जैसी स्थिति हो गई। इससे पहले 16 सितंबर को भी यहां एक ट्रेन में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 29 लोग घायल हो गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »