25 Apr 2024, 14:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात नहीं करेंगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 2:39PM | Updated Date: Sep 23 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन ने शनिवार कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन करते हुए उत्तर कोरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उसके कपड़ों के आयात पर भी लगाम लगाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। वक्तव्य के अनुसार चीन एक अक्टूबर से परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के अलावा प्राकृतिक गैस के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाएगा। वक्तव्य के अनुसार उत्तर कोरिया से कपड़ों के आयात पर भी जल्द ही प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »