24 Apr 2024, 18:33:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में पटाखा संयंत्र में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 2:33PM | Updated Date: Sep 23 2017 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के पूर्व चियांग्शी प्रांत में पटाखा बनाने वाले एक संयंत्र में एक जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि शांगली काउंटी में स्थित इस संयंत्र में उत्पादन संबंधी सुरक्षा खामियों को देखते हुए शुक्रवार सुबह ही उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया था। शिन्हुआ की खबर के मुताबिक इस आदेश के बावजूद संयंत्र में शाम तक उत्पादन जारी रहा जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई। बताया गया है कि इस घटना में सात व्यक्तियों की मौत हो गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »