29 Mar 2024, 02:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में भूकंप से मरने वालों की संख्या 273 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 7:37PM | Updated Date: Sep 22 2017 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई और कई क्षतिग्रस्त हो गई। भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त हुई 10 इमारतों में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर है। अधिकारियों ने विनाशकारी भूकंप में 273 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 
 
मेक्सिको सिटी के मेयर मिगुल एंजेल मैनकेरा ने भूकंप के बाद 50 लोगों के लापता होने की सूचना दी है। मेयर ने कहा कि भूकंप के कारण शहर में 44 इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिनमें एक प्राइमरी स्कूल भी शामिल है और कई मकान जमींदोज हो गए। इससे दो सप्ताह पहले भी मेक्सिको में भीषण भूकंप आया था जिससें कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई थी और संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »