20 Apr 2024, 19:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समुद्री तूफान मारिया से डोमिनिका में 32 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 6:08PM | Updated Date: Sep 22 2017 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन जुआन। कैरेबियाई देश डोमिनिका में आए समुद्री तूफान मारिया से अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लापता है। प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि तूफान से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। द्वीप को इस संकट से उबरने के लिए पूरी दुनिया से मदद की जरुरत है। पांचवीं श्रेणी का चक्रवाती तूफान मारिया सोमवार को डोमिनिका से टकाराया था। इस तूफान के कारण सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। पास के ही एंटिगा द्वीप से बात करते हुए स्केरिट ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों में उन्होंने इस शक्तिशाली तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया है।
 
तूफान के कारण लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है और पूरे द्वीप में बिजली सेवा बाधित हो गई है। इससे कैरेबियाई द्वीप में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पूरे द्वीप की संचार व्यवस्था ठप हो गई है और हवाई अड्डे भी बंद है। इस बीच प्वेर्टो रिको में प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर शरण लेने के लिए कहा है। मारिया के गुजरने के बाद यहां भारी बारिश और बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले 90 वर्षों में यह सबसे बड़ा तूफान है। कैरेबियाई द्वीप में आए इस महीने का यह दूसरा सबसे बड़ा तूफान है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »