19 Apr 2024, 09:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया की सबसे अमीर महिला का निधन, 25 खरब रूपए की थीं मालिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 5:00PM | Updated Date: Sep 22 2017 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। लॉरिअल की उत्तराधिकारी और दुनिया की सबसे धनी महिला लिलैने बेटनकोर्ट का निधन हो गया। 94 वर्ष की यह धनी महिला अधिक उम्र होने के कारण मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। यह जानकारी उनके परिवार ने दी है। उनकी बेटी फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मेयर्स ने कहा है कि बुधवार रात अपने आवास पर लिलैने बेटनकोर्ट का निधन हो गया। बेटनकोर्ट कास्मेटिक की मुख्य शेयर होल्डर थी। उन्हें दुनिया के 14 धनी लोगों में गिना जाता था। फर्ब्स पत्रिका ने मार्च में उनकी संपत्ति 39.5 अरब डॉलर (लगभग 25 खरब रुपए) होने का अनुमान जाहिर किया था। 2012 में एल ओरिअल बोर्ड छोड़ने के बाद वह कभी कभार ही सामने आई। उनके मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उनके परिवार के सदस्यों पर शोषण का आरोप लगता रहा और इस कारण वह सुर्खियों में बनी रहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »