25 Apr 2024, 03:40:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस होडुंरास वर्ल्ड के हत्यारे को 45 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 3:52PM | Updated Date: Sep 21 2017 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेगुसिगल्पा। देश की सुप्रीम कोर्ट ने मिस होंडुरास वर्ल्ड और उनकी बहन की हत्या के दोषी को 45 साल कारावास की सजा सुनाई। अदालत के प्रवक्ता मेल्विन डुआर्टे ने कहा कि प्लूतार्को रइज (31) को, वर्ष 2014 में मिस होंडुरास वर्ल्ड मारिया जोस अल्वाराडो मुनोज की हत्या करने के जुर्म में यह सजा दी गई है। 

इसके अलावा उसे सोफिया त्रिनिदाद अल्वारादो की हत्या का भी दोषी पाया गया जिसके साथ वह डेटिंग कर रहा था। इस घटना से हिंसाग्रस्त होंडुरास भी स्तब्ध था और यह मामला विश्‍वभर में अखबारों की सुर्खियां बना था। अदालत में दी गई गवाही में सामने आया कि रइज मारिया की बहन का प्रेमी था और उसे किसी और के साथ डांस करते देख उसे जलन हुई और तब उसने मारिया और उनकी बहन दोनों की हत्या कर उन्हें एक कब्र में दफना दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »