29 Mar 2024, 11:52:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत से निपटने के लिए हमारे पास छोटे परमाणु हथियार- पाक पीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 11:29AM | Updated Date: Sep 21 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्‍यूयॉर्क। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्‍बासी ने कहा है कि भारतीय सेना के 'कोल्‍ड स्‍टार्ट' सिद्धांत से निपटने के लिए उनके देश ने कम दूरी के परमाणु हथियार विकसित किए हैं। अब्‍बासी ने यह भी जोर देते हुए कहा है कि पाकिस्‍तान के परमाणु हथियार बिल्‍कुल सुरक्षित हैं। अब्‍बासी ने एक सवाल के जवाब में एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक से कहा कि परमाणु संपत्ति पर हमारे पास एक बहुत ही मजबूत, सुरक्षित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम है। समय ने यह साबित किया है कि यह बहुत ही सुरक्षित प्रक्रिया है। यह न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (एनसीए) की निगरानी में पूरी हुई है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान की यह अथॉरिटी देश के परमाणु हथियारों से संबंधित कमांड, कंट्रोल और ऑपरेशनल फैसलों के लिए उत्‍तरदायी है।
 
अब्बासी ने जोर देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में परमाणु मामलों में हमारा कमांड एंड कंट्रोल सबसे ज्यादा सुरक्षित है। इसलिए इस बात की कोई गुंजाइश नहीं है कि किसी आतंकी संगठन या आतंकी द्वारा इस शक्ति का दुरुपयोग किया जा सकेगा। मॉडरेटर डेविड सेंगर ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली परमाणु शक्ति है। दुनिया में कोई ऐसी शक्ति नहीं है, जो पाकिस्तान की तरह परमाणु मामलों में इतनी तेजी के साथ विकसित हुई हो। सेंगर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के अलावा उत्तर कोरिया तेजी से परमाणु मामले में आगे बढ़ रहा है, जिसने अमेरिका की चिंता ज्‍यादा बढ़ा दी है, क्‍योंकि वे हथियार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वे हथियार के कमांड और कंट्रोल को लेकर परेशान हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »