19 Apr 2024, 18:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इरमा तूफान के कारण फ्लोरिडा में अभी तक जा चुकी है 50 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 2:51PM | Updated Date: Sep 19 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मियामी। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में इरमा तूफान से मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच गई। आपात प्रबंधन की फ्लोरिडा इकाई ने मृतकों की आधिकारिक संख्या 34 बताई है लेकिन कीज में आठ लोगों की मौत की खबर है और मियामी के उत्तर में हॉलीवुड के एक नर्सिंग होम में आठ और लोगों की मौत हो गई। इन्हे मिलाकर प्रांत में मृतकों की कुल संख्या 50 हो गई। आपात प्रबंधन की फ्लोरिडा इकाई के प्रवक्ता अल्बर्टो मोस्कोसो ने बताया कि कीज में हुई मौते इनमे शामिल नहीं है। 
 
क्योंकि मोनरोइ काउंटी ने अभी मृतकों की आधिकारिक संख्या अभी तक नहीं बताई है। आपदा प्रबंधन के अनुसार कीज में कई मकान नष्ट हो गए और 65 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। फ्लोरिडा में तूफान के कारण भी 372,000 लोग बिना बिजली के रह रहे है। कैरेबियाई द्वीप में तूफान मारिया के आने की भी आशंका है जो उग्र होता जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »