25 Apr 2024, 10:11:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 3,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक भेजने की योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2017 2:38PM | Updated Date: Sep 19 2017 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने मंगलवार कहा कि अफगानिस्तान में 3,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक भेजे जाएंगे। मैटिस ने कहा कि अफगानिस्तान में भेजे जाने वाले सैनिकों की अंतिम सूची लगभग तैयार कर ली गई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में तीन हजार से अधिक सेना भेजे जाने के अंतिम आदेश पर अभी हस्ताक्षर नहीं किए है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले अमेरिका की अफगानिस्तान में 3,500 अतिरिक्त सेना भेजे जाने की योजना थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »