28 Mar 2024, 17:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिहार की नेहा गुप्ता ने विदेश में लहराया परचम, जीता ये खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2017 2:39PM | Updated Date: Sep 17 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की रहने वाली डॉ. नेहा गुप्ता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का डंका बजाया। डॉ. नेहा गुप्ता शुक्रवार की रात रूस के मॉस्को शहर में आयोजित मिस एंड मिसेस ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिसेज ग्लोबल प्रतियोगिता की उपविजेता बनीं। इतना ही नहीं डा. नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला। हालांकि वे कुछ अंक से ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड की विजेता बनते बनते रह गयीं। प्रतियोगिता में करीब 44 देशों की सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए डा. नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं। इधर, डॉ. नेहा की खबर मिलते ही न सिर्फ शहरवासियों, बल्कि राज्य, देश व विदेशों से बधाइयां देने का सिलसिला जारी हो गया। डा. नेहा गुप्ता इससे पूर्व 2017 में मिस एंड मिसेस इंडिया इंटरनेशनल विजेता बनी थीं।
 
मम्मी-डैडी और दादा-दादी भी बधाइयां पाकर फूले नहीं समा पा रहे हैं। बता दें कि सिल्वर ओक्स एल्वर्ट रोड जमालपुर निवासी सह केशोपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता व माता ललिता गुप्ता की की पुत्री डॉ. नेहा गुप्ता हैं। कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में विजेता बन चुकी हैं नेहा: यूं तो डॉ. नेहा कई पुरस्कारों से नवाजी गयी हैं। डॉ. नेहा वर्ष 2015 में एनसीआर दिल्ली की मिससे दिल्ली प्रतियोगिता विजेता बनीं। इसके बाद वर्ष 2016 में मिसेसे यूपी विजेता का क्राउन हासिल कीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »